सड़क हादसे में आयकर विभाग के चालक की मौत ... चैनपुर से अंबिकापुर ड्यूटी जाते समय इस इलाके में हुई दुर्घटना..

सड़क हादसे में आयकर विभाग के चालक की मौत ... चैनपुर से अंबिकापुर ड्यूटी जाते समय इस इलाके में हुई दुर्घटना..

khabrigullak.com
By -
0


 अम्बिकापुर । बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर साडबार के समीप  सड़क दुर्घटना  में आयकर विभाग के चालक जयेंद्र पाल की मौत हो गई।  मिली जानकारी के मुताबिक जयेंद्र पाल पिता मुंजु राम  30 वर्ष निवासी ग्राम चैनपुर  आयकर विभाग में चालक था। घटना दिवस 3 फरवरी की शाम लगभग 6:30 बजे वह  चैनपुर से बाइक में सवार होकर अंबिकापुर ड्यूटी करने जा रहा था। रास्ते में  साडबार के समीप बाइक से नियंत्रण खो देने पर वह  सड़क किनारे खड़े ट्राला से जा टकराया जिससे उसे गंभीर चोटे आई थी। घायल को  अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रायपुर रेफर किया  था। पुलिस के मुताबिक रायपुर ले जाते समय  कटघोरा के पास  उसने दम तोड़ दिया। परिवार जनों  द्वारा  शव को लखनपुर लाया गया।  पुलिस ने  पंचनामा ,  पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपूर्द किया है।  घटना से गांव में शोक है वहीं  परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)