बिग ब्रेकिंग : प्रभारी उप प्राचार्य के खिलाफ एकलव्य विद्यालय मैनपाट के 400 से भी अधिकार बच्चों ने कलेक्टर सरगुजा से शिकायत करने पैदल किया कुच... 60 किमी की दूरी पैदल करेंगे तय ... रास्ते में अधिकारी, बच्चों को रोकने कर रहे कोशिश ..... देखें वीडियो...
By -
फ़रवरी 05, 2024
0
अंबिकापुर/ मैनपाट। मैनपाट विकास खंड के एकलव्य विद्यालय के प्रभारी उप प्राचार्य के खिलाफ अभद्रता और अमर्यादित व्यवहार किए जाने का आरोप लगा आज सोमवार को 400 से अधिक बच्चों ने सरगुजा कलेक्टर से शिकायत करने 60 किमी पैदल ही कुच किया। मैनपाट के तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा बच्चों को रोकने की कोशिश की जा रही है मगर दोपहर एक बजे तक बच्चों का पैदल मार्च जारी था। बच्चों का आरोप है कि प्रभारी उप प्राचार्य के द्वारा बच्चों को गाली देते हुए बात की जाती है, विरोध करने पर मारपीट की जाती है, छात्रावास से निकाल देने की धमकी भी दी जाती है, करीब 20 दिन पहले यह शिकायत करने पर अधिकारियों के द्वारा प्रभारी उप प्राचार्य को हटाया गया था, मगर रविवार की रात वे फिर छात्रावास में पहुंच गए और मैं वापस आ रहा हूं कहते हुए गाली गलौज करने लगे। बच्चों ने कहा कि प्रभारी उप प्राचार्य के दोबारा आने के खिलाफ उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है, कलेक्टर से शिकायत कर उन्हे हटाने की मांग की जाएगी। इधर मार्ग में बच्चों को रोकने अधिकारियों के द्वारा कोशिश की जाती रही। मगर बच्चे किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है, बच्चों का कहना है कि संबंधित प्राचार्य के व्यवहार के चलते बच्चे तनाव में भी रहते हैं, जिससे अध्ययन अध्यापन भी प्रभावित होता है। इस संबंध में संबंधित प्रभारी उप प्राचार्य से संपर्क नही हो पाने के कारण उनका पक्ष नही लिया जा सका, वहीं इस संबंध में और जानकारी तथा पक्ष चाही गई तो तहसीलदार ने फोन रिसीव नहीं किया।
Tags:




