एनएसयूआई ने किया जुड़ेगा छात्र जीतेगा इंडिया पोस्टर का विमोचन .... प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने कहा - संगठन के खिलाफ चलने वाले कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई....

एनएसयूआई ने किया जुड़ेगा छात्र जीतेगा इंडिया पोस्टर का विमोचन .... प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने कहा - संगठन के खिलाफ चलने वाले कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई....

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे आज प्रवास पर अंबिकापुर  पहुंचे। उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय एनएसयूआई के द्वारा चलाए जा रहे अभियान  जुड़ेगा छात्र जीतेगा इंडिया के पोस्टर का विमोचन किया ।  राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर संभाग के सभी जिले के अध्यक्ष,  प्रदेश पधाधिकारियो की बैठक भी ली । उन्होंने  कहा कि जो कार्यकर्ता संगठन के अनुरूप कार्य नहीं करता तो उसके ऊपर कार्यवाही जरूर को जायेगी,  न्याय यात्रा के संबंध में कहा की समस्त एनएसयूआई के कार्यकर्ता छात्रों  के मुद्दे को बढ़ चढ़ कर उठाते हुए  संगठन  हित में कार्य करें। भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखे ।  राहुल गांधी न्याय के लिए  यात्रा कर रहे हैं। हमें उनके साथ खड़े होकर न्याय के लिए आवाज उठाना है । उन्होंने कहा कि जिस तरह से  मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है,   हम छात्रों के साथ मिलकर आवाज को और बुलंद करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा,  हिमांशु जायसवाल, प्रदेश महासचिव मयंक सोनी,  विशाल,नीतीश त्मारकर,मनीष डूबे,प्रदेश महासचिव सरफराज खान अनिमेष तिवारी,प्रदेश साहिस्व राहुल भारती,कार्यकारी जिलाध्यक्ष सरगुजा मयंक, जिलाध्यक्ष बलरामपुर रूपेश यादव,जिलाध्यक्ष कोरिया आशु कुजूर,जिलाध्यक्ष सूरजपुर चंद्रकांत चौधरी,ब्लॉक अध्यक्ष अंबिकापुर अभिषेक सोनी, खेल विभाग जिलाध्यक्ष रजत सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, गौतम गुप्ता, वैभव पांडे,शिवम सिंह,चंदन गुप्ता,आदित्य विभु ,राशिद खान,नीतीश तिर्की,सोनू रजवाड़े, नोएल तिग्गा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)