लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर सिंधी समाज ने कहा थैंक्यू मोदी ... अंबिकापुर में आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां .....
फ़रवरी 03, 2024
0
अंबिकापुर। श्री राम मंदिर रथयात्रा के अगुवा और भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत रत्न देने की घोषणा किए जाने से अंबिकापुर के सिंधी समाज में उत्साह है । इसके लिए समाज के लोगों ने पीएम मोदी के प्रति आभार भी जताया। लालकृष्ण आडवाणी के देश के प्रति योगदान को देखते हुए सिंधी समाज के अध्यक्ष अशोक नागवानी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने शहर के घडी चौक में जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा करा बधाईयां दी। इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर सिंधी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी श्याम सुन्दर रामा, अज्जू पोपटानी, गुलाब धनवानी, राजकुमार मोटवानी, राकेश मोटवानी,अमर कालड़ा, दीपक नागवानी सहित सिंधी युवा प्रकोष्ठ के राकेश नागवानी, रिंकू मोटवानी, दीपक मनवानी, नितिन रेलवानी, प्रियांशु भोजवानी, शुभम राजपाल, सहित भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रोचक गुप्ता अन्य युवा समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
Tags



