विजयनगर चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात 15 मवेशियों की बचाई जान... अंधेरे में हांककर ले जा रहे थे शफीक, सहाद्त और नसीम ...

विजयनगर चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात 15 मवेशियों की बचाई जान... अंधेरे में हांककर ले जा रहे थे शफीक, सहाद्त और नसीम ...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के विजयनगर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई अश्वनी सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने देर रात बुचड़खाना ले जाए जा रहे 15 मवेशियों की जान बचाते हुए तीन मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकी क्षेत्र में मुखबिर का जाल बिछाते हुए हर संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस मुस्तैदी से जुटी हुई है,  और गुंडों, बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी पर भी लगाम कसा जा रहा है। इसी तारतम्य में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सहादत अंसारी पिता स्व. नूर मोहम्मद 57 वर्ष निवासी मानपुर रंका, नसीम अंसारी पिता स्व हसन अंसारी 38 वर्ष निवासी सोनपुरवा रंका और शफीक अंसारी पिता अजीम अंसारी 60 वर्ष निवासी ग्राम चिनिया गढ़वा को गिरफ्तार कर धारा छग पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपियों के कब्जे से 5 नग बैल और 10 नग गाय बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के द्वारा मवेशियों को बुचड़ खाना में कटने के लिए ले जाया जा रहा था। कार्यवाई में चौकी प्रभारी के नेतृत्व में एएसआई जेपी कुजूर, प्रधान आरक्षक रंजित प्रजापति, उमाशंकर पाल, आरक्षक उदय यादव, शिवनारायण, संदीप रोहित , सैनिक अजमल सक्रिय रहे। ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)