झुंझ झरना खरसुरा में दरिंदो ने किशोरी को धमकी दे किया गैंग रैप... उदयपुर पुलिस ने अपचारी सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

झुंझ झरना खरसुरा में दरिंदो ने किशोरी को धमकी दे किया गैंग रैप... उदयपुर पुलिस ने अपचारी सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक अनाचार किए जाने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर तत्काल अपराध दर्ज करते हुए एक अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने बताया कि  घटना दिनांक 20/08/24 को पीड़िता  अपनी सहेली के साथ बाहर गयी थी,  देर शाम रात तक वापस नही लौटने पर परिजनों द्वारा उसे ढूंढने के दौरान 21 अगस्त को सुबह उसके सहेली के घर रुकने की जानकारी मिली। परिजन उसकी सहेली के घर गए और किशोरी को ले घर लौट पूछताछ किए तो बताई कि 20 अगस्त को किशोरी अपनी अन्य दो सहेलियों के साथ घूमने के लिए अपचारी बालक  के साथ मोटरसायकल में बैठकर झुंझ झरना खरसुरा गए थे। जहां  पहले से ही  आरोपी राकेश उर्फ़ छोटू एवं गिरजा प्रसाद बैठे हुए थे।  पहुंचने पर आरोपी राकेश और गिरजा ने   दोनों सहेलियों को दौड़कर भगा दिए और नाबालिग पीड़िता के साथ अपचारी बालक एवं अन्य आरोपी गिरजा प्रसाद पीड़िता के साथ बारी बारी से जबरन सामूहिक बलात्कार किए तीसरा  आरोपी राकेश मोटरसायकल के पास खड़ा होकर देख रेख कर रहा था। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता घटनास्थल से  अपनी सहेली के घर आकर रुकी थी।  मामले में  धारा 70(2) बी.एन.एस., पोक्सो एक्ट की धारा 4(2)6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी गिरजा प्रसाद उर्फ़ छोटे  21 वर्ष निवासी खोंधला थाना उदयपुर ,  राकेश उर्फ़ छोटू उम्र 20 वर्ष निवासी ललाती थाना उदयपुर और अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त किया गया हैं। कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक वरदान लकड़ा, प्रधान आरक्षक देवनारायण, महिला आरक्षक सावित्री, आरक्षक सुरेन्द्र बारी, प्रवीण सिंह, दीपक सोनवानी, गंगा प्रसाद शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)