भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कराया 121 कन्याओं को भोज ... कहा - यंत्र नारी पूज्यते तंत्र रमन्ते देवता...

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कराया 121 कन्याओं को भोज ... कहा - यंत्र नारी पूज्यते तंत्र रमन्ते देवता...

khabrigullak.com
0


 अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।। 3 अप्रैल 2025।। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के  द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के छठवें दिन जिसे चैती छठ के रूप में भी मनाया जाता है, के अवसर पर भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 121 कन्याओं के लिए भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर के भगवान परशुराम मंदिर  में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी एवं भारतीय जनता युवामोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कन्याओं का पारंपरिक रूप से पूजन कर आशीर्वाद लिया और नवरात्रि के इस शुभ पर्व पर कन्या पूजन के महत्व को रेखांकित किया।  "नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है हमारे पूर्वजों के द्वारा हमारी संस्कृति के रूप में चलती आ रही है , क्योंकि नारी शक्ति ही सृजन और सशक्तिकरण का आधार है। कार्यक्रम में युवामोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से कन्याओं का स्वागत किया और उन्हें प्रसाद एवं उपहार वितरित किए। युवामोर्चा के द्वारा यह आयोजन करके समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट करने का एक प्रयास है। इस आयोजन में विशेष रुप से उपस्थित  अंबिकापुर की प्रथम महिला महापौर श्रीमती मंजूषा भगत जिनका आज जन्मदिन भी हैं साथ  सभापति हरमिंदर सिंह मे जिला उपाध्यक्ष  अम्बिकेश केशरी,अंकित जायसवाल,विकाश पांडेय, मनोज कंसारीअरुणा सिंग,,अभिषेक प्रताप सिंह देव,संजीव वर्मा, निरंजन राय विमल सोनीदिलीप भसीन,मारकंडेय तिवारी,शरद  सिन्हा, अनीश सिंह,नितिन गुप्ता,अंशुल अग्रहरि,उल्व्वल तिवारी,आशीष तिवारी प्रियंका चौबे,बबली नेताम सहित सभी ने  कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)