ADD

छ्ग वन विकास निगम मंडल के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के प्रथम जिला आगमन पर भाजपा सूरजपुर ग्रामीण मंडल ने किया स्वागत....

0

 


सूरजपुर. प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री व छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष राम सेवक पैकरा के प्रथम जिला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष विजय नारायण राजवाड़े के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में  स्वागत किया गया।

  इस दौरान श्री पैकरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष मंडल द्वारा उनके ऊपर जो विश्वास जताया गया है, उस पर वे शत प्रतिशत खरा उतारने का प्रयास करेंगे। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश उन्नति के नए आयाम पर पहुंचेगी.  ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय नारायण राजवाड़े ने कहा कि  पैकरा को छत्तीसगढ़ वन विकास निगम मंडल में नेतृत्व मिलने से क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखी जायेगी और लोगो की समस्याओं का आसानी से हल निकलेगा। कार्यक्रम में विधायक भूलन सिंह मराबी का भी स्वागत किया गया।



कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष व रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकृपाल साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष थालेश्वर साहू, स्वाति संत सिंह, रेखा राजलाल राजवाड़े, यशवंत प्रताप सिंह, तिलक राजवाड़े, राजपाल सिंह, शतबीर सिंह, सरपंच दिलीप सिंह, बोधन सिंह, जीतराम कुशवाहा, संतोष सिंह, नीरज गुप्ता, अमरजीत राजवाड़े आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)