अंबिकापुर। खबरी गुल्लक ।। सरगुजा पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी विवाद से टूटने के कगार पर पहुंच चुके 12 परिवारों की खुशियां लौटा दी। पुलिस की समझाइश से एक - दूसरे को छोड़ने पर अड़े पति - पत्नी साथ - साथ रहने राजी हुए और एक दूसरे को गले लगा खुशी पूर्वक घर लौटे। सरगुजा पुलिस द्वारा पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से घरेलू हिंसा या अन्य पारिवारिक समस्याओ का सामना कर रही महिलाओ को त्वरित सहायता प्रदान किया जा रहा हैं। परामर्श केंद्र में उनकी समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित निराकरण करने के लिए एक मंच प्रदान किया जाता हैं। एक सुरक्षित और सहायक वातावरण प्रदान किया जाता हैं, इसी क्रम मे 3 कॉउंसलिंग के दौरान 12 मामलो में परिवार की खुशियां लौटाई गई। महिला थाना अंतर्गत पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में कॉउंसलिंग के माध्यम से विवाहित जोड़ों के बीच में आपसी सुलह कराकर विवाद की स्थिति को समाप्त कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा महिला थाना अंतर्गत पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में विवाद की स्थिति मे आए विवाहित जोड़ो की त्वरित कॉउंसलिंग कराकर जोड़ो के मध्य उत्पन्न विवादों का स्थाई समाधान करने महिला थाना प्रभारी को दिशा निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में आज पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा महिला थाना में दोनों पक्षो की कॉउंसलिंग कर आपसी मनमुटाव दूर करते हुए एक साथ रहने राजी किया गया । कॉउंसलिंग के दौरान महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, कॉउंसलर मीरा शुक्ला, आशा उपाध्याय, प्रधान आरक्षक संतोष गुप्ता महिला आरक्षक रीना दास, दिव्या, आरक्षक किशोर तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सरगुजा पुलिस की पहल से 12 परिवार टूटने से बचे ..! समझाइश से दंपतियों की गलतफहमी हुई दूर.. साथ साथ रहने हुए राजी, पुलिस परामर्श केंद्र ने लौटाई खुशियां
मई 09, 2025
0



