ADD

पति जेल में था, मदद के नाम पर 2 युवकों ने पत्नी से कई बार किया सामूहिक बलात्कार ..! 4 वर्षीय पुत्र की सर्प दंश से मौत होने पर क्षतिपूर्ति राशि भी अधिक ब्याज का झांसा दे ठग लिए ....! सुहाग जेल से छूटा तो सुनाई दास्तान.. sp कार्यालय में सौंपा ज्ञापन..!

0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।। 6 मई 2025 ।। सरगुजा में पति के जेल जाने के बाद 4 वर्षीय पुत्र की सर्प दंश से मौत होने पर अवसरवादी तत्वों ने इसका फायदा उठाया और न सिर्फ पुत्र की मौत होने से मिले 4 लाख रुपए  ले लिया बल्कि महिला के साथ बारी बारी से रेप भी करते रहे। गैंग रेप से महिला ने पुत्री रत्न को जन्म दी। जब पति जेल से छूटा तब पुत्र को नहीं देख पूछताछ की, पत्नी ने आपबीती सुनाना शुरु की तो पति के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। बलात्कारियों के खिलाफ fir दर्ज कराने दंपत्ति कभी थाने तो कभी sp कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। यह किसी फिल्म की स्टोरी नहीं बल्कि एक मझवार महिला के साथ हुई घटना है।

 सरगुजा की एक मझवार महिला ने sp के नाम सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि एक मामले में उसके पति को 14 वर्ष 7 माह की सजा हुई थी। पति जेल में थे और वह बच्चों का देखभाल कर रही थी। इसी बीच नियति ने उससे 4 वर्षीय लाडले पुत्र को छीन लिया।  एक तरफ पति जेल में सजा काट रहा था, जीविकोपार्जन के लिए वह जूझ रही थी। इसी संघर्ष के बीच सर्प दंश से उसके पुत्र की मौत हो गई।  जब शासन से 4 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति राशि मंजूर हुई तो यह रकम उसके ग्रामीण बैंक स्थित खाते में चेक के माध्यम से जमा हुई। 

आरोप है कि मैनपाट क्षेत्र के प्रवीण सहित 2 युवक उसके घर पर आए। झांसा दिया कि बैंक काफी कम ब्याज देगी, यह रकम हमें दे दो अधिक ब्याज देंगे। महिला ,युवकों के झांसे में आ गई। दोनो बदमाशों ने चार पहिया वाहन में बैठा बैंक ले गए और 49 हजार रुपए का आहरण कर लौटते समय जंगल की ओर ले जा वाहन में ही दोनों ने कथित तौर पर महिला का बलात्कार किया। इस तरह बदमाशों ने महिला को बैंक ले जा 8 बार 49 हजार रुपए निकलवाया और हर बार बलात्कार किया। जिससे महिला गर्भवती हो गई और पुत्री रत्न को जन्म दी। पति के जेल से बाहर आने के बाद पत्नी ने घटना की जानकारी दी और कमलेश्वरपुर थाने में सुनवाई नहीं होने पर sp कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। Asp अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)