सूरजपुर।। खबरी गुल्लक।। 21 मई 2025।।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम नेवरा स्थित विराट साल्वेंट प्रायवेट लिमिटेड फैक्टी में हथियारबंद तीन दर्जन से अधिक बदमाशों के द्वारा धावा बोल व्यवसाई परिवार पर जानलेवा हमला कर तोड़फोड़ करते हुए कथित तौर पर 27 लाख रुपए की डकैती किए जाने के मामले में सीसी टीव्ही फुटेज होने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। इस मामले में व्यवसाई अमन मित्तल पिता बजरंग मित्तल 28 वर्ष निवासी भैयाथान रोड ने थाने में FIR दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वे विराट साल्वेंट प्रायवेट लिमिटेड फैक्टी नेवरा का संचालन करते हैं। घटना दिनाँक 20/05/2025 को ग्राम नेवरा के 10 लोग नए लेबर काम के लिये आए थे, शाम करीब 7.45 बजे उन्होंने बताया गया कि बुधवार को भुगतान करेंगे। मगर रुपए के लिए विवाद शुरू कर दिया गया। धमकी देते हुए सारे लोग गेट के पास खडे रहे।थोड़ी देर बाद 15 से 20 लोग रात करीब साढ़े 8 बजे हाथ में पत्थर, राँड, डण्डे लेकर फैक्ट्री में घुस गए। उस समय फैक्ट्री के आफिस में उनके साथ र आशीष मित्तल थे। हमलावरों ने फैक्ट्री के काँच, फर्नीचर, आफिस के कम्प्यूटर सिस्टम, इनोवा कार क्र0 JH01-CE-0694, स्कूटी क्रमांक CG29-AG7389 तथा ट्रकों का काँच तोड दिया। बिजली के पैनल बोर्ड, साल्टेक्स प्लाण्ट को भी क्षति पहुँचाए है। फैक्ट्री के मुख्य मैनेजर राजेश चतुर्वेदी ,एकाउन्टेण्ड पन्ने राजवाडे की पिटाई की गई । भाई आशीष मित्तल के पास भुरा रंग के चमडे के बैग में 27 लाख रूपये और दस्तावेज था जिसे लूटकर चले गये ।
व्यवसाई के भाई ने बाथरूम में छिप बचाई अपनी जान
व्यवसाई ने पुलिस को बताया कि फैक्ट्री में मार्केट मैनेजर मयंक सोनी से भी गेट पर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान उनके पहने सोने की चैन भी छीन लिया । हमलावरों ने कई फाईल और दस्तावेज को जला दिये। व्यवसाई ने बताया कि मारपीट से मुझे सिर, मुँह में चोट आयी है। तथा मयंक को भी सिर पर चोट आयी है। मारपीट करने आये लोगों ने मेरे भाई आशीष मित्तल को ही मारने के लिए खोज रहे थे। जिस कारण आशीष बाथरूम में छिपा था। प्रार्थी ने बताया कि वे एक हमलावर ईश्वर राजवाडे को पहचानते हैं। सीसी टीव्ही फुटेज से अन्य आरोपियों की भी उन्होंने पहचान करने की बात कही है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 127(2), 190, 191(1), 191(2), 296(बी), 310(2), 324(6), 331 (6) व 351 के तहत अपराध दर्ज किया है।



