ADD

गजब का शातिर... 2 माह के भीतर नागर सहित दो ट्रैक्टर की चोरी कर पहाड़ में झाड़ियों के बीच छुपाया... मुखबिर ने फुसफुसाया कान तो पुलिस ने पथरीले रास्ते में पीछा कर पकड़ा और भेजा सलाखों के पीछे

0


 मैनपाट।। खबरी गुल्लक।। ( महेश यादव)।।

सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चोरी कर जंगल में छुपाने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। आरोपी ने महिंद्रा कंपनी के शो रुम संचालक के निवास रोपाखार में घर के सामने से ट्रैक्टर की चोरी की थी। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी बलवीर यादव पिता राम प्रकाश यादव  23 वर्ष निवासी नर्मदापुर पटेलपारा थाना कमलेश्वरपुर ने ग्राम वंदना से भी एक ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि पूर्व में सीतापुर पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त किया था। 

यह है मामला 

 पुलिस ने बताया कि प्रार्थी इन्तीजार उल्ला खान निवासी रोपाखार कमलेश्वरपुर द्वारा 9 मई को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह महेंद्रा ट्रेक्टर शोरूम एवं ऑटोमोबाइल्स का संचालक है, दिनांक 06/05/25 को प्रार्थी अपने एक ट्रैक्टर को परपटिया निवासी व्यक्ति को बिक्री किया था, उक्त ट्रैक्टर का फाइनेंस नहीं होने एवं अंतर की राशि  नहीं मिलने पर ट्रैक्टर को वापस लाकर शोरूम मे जगह नहीं होने पर अपने घर के आंगन मे उक्त ट्रैक्टर को खड़ा किया था कि दिनांक 09/05/25 के रात्रि 12:30 बजे तक ट्रैक्टर अपने खड़े किये हुए स्थान पर था, जो प्रार्थी सुबह उठकर देखा तो ट्रैक्टर अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था, आस पास पता तलाश किये जो पता नहीं चला, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के ट्रेक्टर एवं नागर की चोरी कर लिया गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कमलेश्वरपुर मे अपराध क्रमांक 35/25 धारा 331(4), 305(ए) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने आरोपी को दबोचने पुलिस टीम को मार्ग दर्शन के साथ जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। 

इस तरह हुई विवेचना

 पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी के सम्बन्ध में पता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि एक लाल रंग का ट्रेक्टर जामा पहाड़ के झाड़ियों में छुपाकर   रखा हुआ है। सुचना पर पुलिस टीम द्वारा जामा पहाड़ के जंगल  घेरा बंदी किया गया।  पुलिस टीम को देखकर संदेही  ट्रेक्टर को छोडकर भाग रहा था, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड कर पुछताछ किया तो उसने  अपना नाम बलवीर यादव पिता राम प्रकाश यादव  23 वर्ष निवासी नर्मदापुर पटेलपारा थाना कमलेश्वरपुर का होना बताया। पूछताछ में उसने  घटना दिनांक को शो रुम संचालक के घर आँगन से ट्रैक्टर एवं नागर की चोरी कर छुपा कर रखना स्वीकार किया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि  1 अप्रैल 25 को रात्रि में थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम बंदना से भी एक लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर की चोरी कर  छुपाया था , जिसे थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा  लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया था।  आरोपी के कब्जे से एक महेन्द्रा ट्रैक्टर नागर जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से दोनों प्रकरणों मे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 

कार्रवाई में यह रहे सक्रिय 

कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर भगत, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद निकुंज, आरक्षक  परवेज फ़िरदौसी, लुकन साय कुजूर, अर्जुन पैकरा, जेवियर बरवा, धनेश्वर पैकरा सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)