कांकेर। खबरी गुल्लक ।। 18 मई 2025।। छत्तीसगढ़ के कांकेर के चारामा क्षेत्र में मां के इलाज के लिए रुपए नहीं होने से कथित तौर पर एक आर्युवेदिक चिकित्सक द्वारा युवती को हमबिस्तर होने मजबूर करने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। युवती के साथ चिकित्सक की अश्लील बातें और हरकत की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी जो तेजी से वायरस हो रहा है। इस संबंध में युवती का एक बयान भी वायरल हुआ है, जिसमें उसकी मां के इलाज में लगे पैसे के बदले डॉक्टर द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने की बात कही जा रही है। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को चारामा क्षेत्र में कुछ लोगों के मोबाइल में शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय में पदस्थ एक अधेड़ डॉक्टर व एक युवती का बेहद आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल हो रही थी, जिसकी जांच में इस वीडियो को इसी जिले के एक आर्युवेदिक चिकित्सक के होने की जानकारी दी गई। जिस गांव की युवती वीडियो में नजर आ रही है वहां के और जिस गांव के उक्त चिकित्सक हैं वहां के प्रबुद्ध लोगों के बीच बैठक हुई। जिसमें युवती व डॉक्टर को बुलाकर भी पूछताछ की गई है। इसमें युवती ने पूछताछ अपनी मां के इलाज के पैसे के एवज में उसके साथ बलात्कार करने की बात कही है। वहीं डॉक्टर ने क्या कहा अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष भी देखा जा रहा है।
मां के इलाज के लिए पैसे नहीं होने पर डाक्टर ने युवती से कहा मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ...! वीडियो हुआ वायरल,मचा बवाल
मई 17, 2025
0



