अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।। 20 मई 2025।।
सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के द्वारा नशे के कारोबारियों पर सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिपालन में पुलिस द्वारा मुखबिरों की जाल बिछाई गई है और लगातार सफलता भी मिल रही है। इस बार मुखबीर सूचना पर गांधीनगर पुलिस द्वारा मझलीपारा, सरगवा स्थित विकास राय एवं प्रताप पाली के पार्टनरशिप में चल रहे गैरेज पर छापा मारकर उत्तर प्रदेश राज्य का अंग्रेजी शराब 8 पीएम व्हिस्की का बोतल 12 नग, 8 पीएम व्हिस्की का पाव, टेट्रा पैक 42 नग तथा आईकॉनिक व्हाइट व्हिस्की का पुआ 18 नग जिसमें कुल शराब की मात्रा 19 लीटर अधिक कीमती 13260 जब्त करने में सफलता पाई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास राय पिता प्रदीप राय उम्र 27 वर्ष शकील मझलीपारा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा एवं प्रताप पाली पिता पन्नालाल पाली उम्र 28 वर्ष निवासी सरगवां आरटीओ ऑफिस के पास थाना गांधीनगर को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। नशे के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देशानुसार गांधीनगर पुलिस की एक माह के अंतर्गत यह 7 वीं बड़ी कार्रवाई है। इसके पूर्व थाना गांधीनगर द्वारा एनडीपीएस तथा आबकारी एक्ट के तहत नशे के व्यापार में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में थाना गांधीनगर प्रभारी निरीक्षक गौरव पाण्डेय, आरक्षक विकास सिंह, रिषभ सिंह, अरविंद उपाध्याय व अन्य सक्रिय रहे।



