तेजस्विनी क्षत्रिय महिला समिति अंबिकापुर द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए जरूरतमंद जगहो पर प्याऊ लगाने का निर्णय लिया गया है । जिसके तहत पहले प्याऊ का शुभारंभ 19 मई को ग्राम सरगवा के चौराहे पर किया गया। समिति की सदस्य महिमा सिंह के द्वारा समिति को बताया गया कि वहां पर राहगीरों को पानी पीने की काफी आवश्यकता महसूस होती है। जिससे वहीं पर प्याऊ लगाकर उसकी शुरुआत की गई। अध्यक्ष लतिका सिंह ने बताया कि जहां पर लोगों को पीने की पानी की जरूरत होगी वहां पर समिति द्वारा प्याऊ लगवाया जाएगा। समिति निरंतर समाज हित पर कार्य करती आ रही है और विभिन्न विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनकी पूर्ति कर रही है। आगे भी जब भी समाज को किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ेगी समिति अपना सहयोग प्रदान करेगी। प्याऊ का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र की पूजा अर्चना एवं आरती द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष लतिका सिंह, पूर्व अध्यक्ष उर्मिला सिंह , सरिता सिंह, महिमा सिंह, अर्चना सिंह, शशि संजय सिंह , सुप्रिया सिंह , नीना सिंह, प्रतिभा सिंह, किरण सिंह , विनीता सिंह, भगवती सिंह सहित ग्राम के पूर्व सरपंच कृष्णा सिंह आदि उपस्थित थे।
तेजस्विनी क्षत्रिय महिला समिति ने अंबिकापुर में खोला प्याऊ
मई 20, 2025
0



