ADD

तातापानी पुलिस चौकी के नए प्रभारी बने राम नगीना यादव

0

 

बलरामपुर। खबरी गुल्लक।। बलरामपुर जिला के पुलिस चौकी तातापानी के नए प्रभारी के तौर पर उप निरीक्षक राम नगीना यादव ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान तातापानी निवासी और पूर्व फौजी दिलीप रोहित के द्वारा उनका स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही नए प्रभारी ने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए चुस्त पुलिसिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा नशा  सहित अन्य अपराध पर कठोर कार्रवाई की निर्देश दिए गए हैं। चौकी क्षेत्र में हर अवैधानिक गतिविधियों पर रोक लगाया जाएगा। असामाजिक तत्वों, नशे के कारोबारियों, संदिग्धों पर भी नियमित कार्रवाई की जाएगी। गुंडे बदमाशों को भी सबक सिखाते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)