बिग ब्रेकिंग : बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर क्षेत्र में गाज का कहर... चाचा भतीजे सहित तीन की मौत.. तीन झुलसे

बिग ब्रेकिंग : बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर क्षेत्र में गाज का कहर... चाचा भतीजे सहित तीन की मौत.. तीन झुलसे

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।। 21 मई 2025।। 

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर क्षेत्र में गाज गिरने की अलग अलग घटनाओं में चाचा भतीजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि,तीन अन्य नाबालिक झुलस गए,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम मझौली, जोगियानी, सुलसूली  में आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। 

जोगियानी में भतीजा रोहित पण्डो 13 वर्ष और इनके चाचा श्री राम पण्डो 30 वर्ष दरवाजे पर खड़े थे। तभी गाज उनके ऊपर गिरी,और दोनों की मौत हो गई।  घर में मौजूद तीन बच्चे झुलस गए हैं जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालंगी में भर्ती कराया गया है।वही दूसरी घटना महोली में हुई जहां दयाराम अगरिया 11 वर्ष की खेत की तरफ जाते समय गाज से मौत हुई। घटना से ग्रामीणों में शोक और भय बना हुआ है। गाज से 5 मवेशी और 12 बकरियों भी  मौत हुई है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)