बतौली।। खबरी गुल्लक।। अचल गुप्ता।। रौनियार (गुप्ता) समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में रौनियार दर्पण परिवार द्वारा प्रकाशित रौनियार विवाह दर्पण सह स्मारिका 2025 का विमोचन 15 जून को सीतापुर के सरईपारा गुतुरमा स्थित मैरिज गार्डन में सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो तथा समाज के प्रबुद्ध जनों के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रौनियार समाज के 200 से अधिक पदाधिकारी सदस्य एवं आमजन उपस्थित रहे। रौनियार समाज की सक्रिय घटक "रौनियार दर्पण परिवार" ने इस पत्रिका हेतु सामग्री, लेख, जानकारी संकलित किया। पत्रिका में समाज में उत्कृष्ट का कार्य करने वाले विभूतियों, मेधावी छात्र-छात्राओं के सुयश, समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने व्यक्तित्व तथा 350 से अधिक विवाह योग्य युवक युवतियों का डाटा प्रकाशित किया गया है। रौनियार दर्पण पत्रिका में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में निर्मित हो रहे समाज के सामुदायिक भवन/धर्मशाला तथा अन्य धरोहरों का विवरण प्रकाशित है। इसके साथ ही रौनियार समाज के जनप्रतिनिधि जो पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनकर आए हैं उनकी सूची भी प्रकाशित की गई है। उल्लेखनीय है कि समाज के कुल 95 सदस्य पिछले वर्ष चुनाव जीतकर आये है, जिनमें 1 नगर पंचायत अध्यक्ष, 3 जनपद उपाध्यक्ष, 18 उप सरपंच और 66 पंच शामिल हैं। यह पत्रिका सामाजिक जागरूकता, विकास, संगठन की एकता और उन्नति के लिए समाज का दर्पण है। पत्रिका में नारी सशक्तिकरण, जागरूकता, आत्मनिर्भरता, उनकी उपलब्धियां, विचार और सम्मान सहित विभिन्न पर्व एवं त्योहार को उल्लास और आनंद से मनाए गए चित्र और लेख को प्रमुखता से स्थान दिया गया है।
सरईपारा (सीतापुर) मैरिज गार्डन में संपन्न विमोचन समारोह में विधायक रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इकाई संयोजक रामचरण गुप्ता, रौनियार पितामह शिवशंकर गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल रौनियार वरिष्ठ समाजसेवी जगन्नाथ गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता एवं पूर्व युवा अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता भी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ महर्षि कश्यप जी की आरती और भारत के राष्ट्रगान जन गण मन से हुआ। गणमान्य लोगों के उद्बोधन हुए तथा शाम 8 बजे पत्रिका का विमोचन किया गया। सभा के अंत में जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने समाज को राजनीतिक सामाजिक और व्यापारिक उपलब्धियां के लिए बधाई दी। रौनियार दर्पण पत्रिका के अवलोकन पश्चात उन्होंने कहा पत्रिका की सामग्री अत्यंत उपयोगी है। अपने समाज की प्रतिभाओं और उत्कृष्ट विभूतियों को प्रोत्साहित तथा सम्मानित करने का यह कार्य अन्य समाज के लिए भी अनुकरण के योग्य है। वे इस सोच और प्रयास के लिए रौनियार दर्पण परिवार को साधुवाद देते हैं।
विमोचन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय को भी आमंत्रित किया गया था, मगर रायपुर में होने के कारण वे शामिल नहीं हो पाईं।उन्होंने विमोचन से पहले टेलिफोनिक संदेश में समाज को बधाई देते हुए इस नेक कार्य के लिए रौनियार दर्पण टीम की सराहना की। उन्होंने समाज की मातृशक्तियो को उनकी जागरूकता, समर्पण और सक्रियता के लिए प्रशंसा की और छोटी बहन कहा।
कार्यक्रम में रौनियार दर्पण परिवार के संस्थापक यतींद्र गुप्ता एवं मंदिश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, मनोज गुप्ता, विशाल गुप्ता, डॉ शैलेश गुप्ता, कुंदन गुप्ता, अचल गुप्ता, रंजीत गुप्ता, राजकपूर गुप्ता, धर्मपाल गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता तथा महिला मंच से अमृता गुप्ता, नीलू गुप्ता, ज्योति गुप्ता, कविता गुप्ता, जय गुप्ता, संगीता गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, आशा गुप्ता, सोमा गुप्ता, सुनीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन यतींद्र गुप्ता ने किया।








