हाई स्कूल लैंगा में 64 बच्चों को तिलक लगा मिष्ठान खिला कराया शाला प्रवेश... एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

हाई स्कूल लैंगा में 64 बच्चों को तिलक लगा मिष्ठान खिला कराया शाला प्रवेश... एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल लैंगा में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय पत्रकार समिति के प्रदेश महासचिव अखिलेश जायसवाल रहे। विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई।  विद्यार्थियों ने गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का बैच लगाकर  स्वागत किया।  64 नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तक और शैक्षणिक सामग्री का भी वितरण किया गया।

भारतीय पत्रकार समिति के प्रदेश महासचिव  अखिलेश जायसवाल ने  शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "जीवन में शिक्षा का विशेष स्थान है, क्योंकि शिक्षा ही वह नींव है जिस पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक समाज का निर्माण होता है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। जब हम शिक्षित होंगे तभी समाज और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा सकेंगे। जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े ने कहा कि "बच्चे देश का भविष्य हैं, और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक और सामाजिक शिक्षा भी बच्चों के चरित्र निर्माण में सहायक होती है। आज के विद्यार्थी ही कल के डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और प्रशासक बनेंगे। कार्यक्रम में लैंगा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि  गोवर्धन सिंह, खूंटीया सरपंच वंसरूप सिंह,लालजीत सिंह, लक्ष्मण साहू, पसीन्दर राजवाड़े, एसएमडीसी अध्यक्ष मानसाय सिंह, परमेश्वर प्रजापति,पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष अंबिका यादव, उप सरपंच, अमर सीरदार, संकुल प्राचार्य  खगेंद्र सिंह, सहित संकुल केंद्र के 14 विद्यालयों के प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक गण एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)