स्वच्छता सुपर लीग में अंबिकापुर शहर के शामिल होने पर कांग्रेसियों ने स्वच्छता बहनों को लड्डू खिला दी बधाई.., पूर्व महापौर ने कहा कांग्रेस कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के बदौलत शहर को फिर मिला नया मुकाम

स्वच्छता सुपर लीग में अंबिकापुर शहर के शामिल होने पर कांग्रेसियों ने स्वच्छता बहनों को लड्डू खिला दी बधाई.., पूर्व महापौर ने कहा कांग्रेस कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के बदौलत शहर को फिर मिला नया मुकाम

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2024 में एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर नगर पालिका निगम अम्बिकापुर को सुपर स्वच्छ लीग में शामिल होने पर आज जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा ने देवीगंज एसएलआरएम सेंटर जाकर स्वच्छता दीदियों को मिठाई वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वर्ष 2022-23 से 2024-25 में तीन वर्षो के दौेंरान किये गये सर्वे के आधार पर अम्बिकापुर पूरे देश में 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस दौरान निगम में तत्कालीन महापौर डॉ अजय तिर्की के नेतृत्व में कांग्रेस सत्तारुढ थी।  इस उपलब्धि को हासिल करने में स्वच्छता दीदियों की अहम भूमिका होने के कारण कॉंग्रेस ने इस मौके को उनके साथ बांटा, और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने अम्बिकापुर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व महापौर डॉ.  अजय तिर्की के नेतृत्व में निगम में कांग्रेस बॉडी के द्वारा किये गये कार्यो को एक बार पुनः प्रमाणिकता मिली है। पूर्व महापौर डॉ.  अजय तिर्की ने कहा कि इस उपलब्धी के लिये पूरा शहर बधाई के पात्र है। जिस अवधि के लिये यह पुरस्कार मिला है उस अवधि में वर्तमान महापौर मंजूषा भगत विपक्ष की पार्षद थी। आज वे शहर के महापौर के रुप में उस मंच पर मौजूद थी जहां शहर को पुरस्कार दिया गया। नगर निगम के पूर्व सभापति  अजय अग्रवाल ने शहर सहित नगर निगम के पूरे अमले विशेष तौर पर स्वच्छता दीदियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे किये हुए कार्यो की बदौलत आज अम्बिकापुर शहर राष्ट्रीय स्तर पर सुपर स्वच्छता लीग क्लब में शामिल हो गया। सतत रुप से इस क्लब में शामिल रहने के लिये शहर को निरंतर स्वच्छता मानक के 85 अंक प्राप्त करते रहने होंगे, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद नगर निगम निरंतर संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। ट्रिपल इंजन की सरकार आने के बाद भी यह दौर जारी है। इस कारण मै सुपर स्वच्छता लीग में अम्बिकापुर शहर के निरंतर बने रहने को लेकर चिंतित हॅूं। निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने निगम के पूर्व सभापति  अजय अग्रवाल से सहमति जताते हुए कहा कि हमने स्वच्छता के क्षेत्रा में पूरे देश में सतत रुप से अम्बिकापुर शहर को उॅंचाईयों पर रखा है।  इस उॅंचाई पर शहर को कायम रखने के लिये शहर में ड्रेनेज सिस्टम, एसटीपी सहित बडी लागत वाले नवाचार की आवश्यकता है। प्रदेश में डबल इंजन और निगम में ट्रिपल इंजन के नाम पर लोगों ने इस उम्मीद के साथ मतदान किया है कि ऐसे नवाचार अम्बिकापुर को उपलब्ध होंगे। हालांकि विगत 6 माह का अनुभव नकारात्मक रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्वच्छता दीदियों के सम्मान की इस पहल के दौरान  हेमंत सिन्हा,  विनय शर्मा, मो इस्लाम, सीमा सोनी, विनोद एक्का, मदन जायसवाल, गीता रजक, चंद्रप्रकाश सिंह, सतीश बारी, रजनीश सिंह, निक्की खान, शुभम जायसवाल,ू अविनाश कुमार, विकास केशरी, विरेन्द्र सिन्हा, अमित मिंज सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)