ADD

हे भगवान : कुरनूल में भीषण हादसा ... नींद में सवारियों को निगल गई आग, 20 की मौत ....

0

  


कुरनूल।। खबरी गुल्लक।। 

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। हैदराबाद से बेंगलुरू जा रही निजी स्लीपर बस एक दोपहिया वाहन से टकराकर आग की लपटों में घिर गई। अधिकतर यात्री उस समय गहरी नींद में थे और बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब तीन बजे हुआ जब बस हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल से भीषण टक्कर हुई। बाइक बस के नीचे कुछ दूरी तक घिसटती चली गई और उसकी पेट्रोल टंकी से रिसा ईंधन आग का कारण बना। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बस चलते-चलते अग्निकुंड में बदल गई।  

करीब 40 सवारियों में से 19 ने किसी तरह खिड़कियां तोड़कर जान बचाई, जबकि बाकी यात्री आग की लपटों में समा गए। बस से टकराने वाले बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। शव इतनी बुरी तरह से झुलसे मिले कि पहचान के लिए डीएनए सैम्पल लिए जा रहे हैं।  जिलाधिकारी ए. सिरी ने मीडिया को बताया कि हादसे के समय बस में कई तकनीकी पेशेवर सवार थे। शॉर्ट सर्किट और पेट्रोल रिसाव के चलते बस का दरवाजा जाम हो गया, जिससे लोग बाहर नहीं निकल सके। यह हादसा दस दिनों में दूसरी बड़ी त्रासदी है।  इससे पहले राजस्थान के जैसलमेर में इसी तरह आग लगने से 22 यात्री जिंदा जले थे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)