छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती पर वित्त विभाग की मुहर ... शीघ्र शुरू होगी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती पर वित्त विभाग की मुहर ... शीघ्र शुरू होगी प्रक्रिया

khabrigullak.com
By -
0


रायपुर।। खबरी गुल्लक।।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के वित्त विभाग ने 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री साय की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत बनाने और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया था।  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भर्ती न केवल राज्य की शिक्षण व्यवस्था को नई गति देगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। उन्होंने इसे नए छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता शिक्षा को लेकर अत्यंत स्पष्ट है।  

यह है  पदों का विवरण

 सहायक शिक्षक - 2000 पद  

सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) - 200 पद  

शिक्षक (कला, कृषि, अंग्रेजी, संस्कृत)- 1500 पद  

पीटीआई/योग शिक्षक - 300 पद  

 व्याख्याता - 1000 पद  

शिक्षा विभाग इन सभी 5000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने जा रहा है।  


हर विद्यालय में योग्य शिक्षक सुनिश्चित करेंगे - मुख्यमंत्री साय  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की सबसे सशक्त आधारशिला है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि छत्तीसगढ़ के हर विद्यालय में योग्य, प्रशिक्षित और समर्पित शिक्षक उपलब्ध हों, ताकि बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर भी साबित होगा। ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है।  


शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी - ओपी चौधरी 

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस निर्णय को मुख्यमंत्री की शिक्षा के प्रति संवेदनशील दृष्टि का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए शिक्षा जैसे मूलभूत क्षेत्र को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता दोनों है। इस भर्ती से न केवल शिक्षकों की कमी पूरी होगी, बल्कि ग्रामीण व आदिवासी अंचलों में पढ़ाई की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।  



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)