ADD

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ ने अनिश्चित कालीन आंदोलन का किया आगाज... किया जोरदार प्रदर्शन

0

खबरी गुल्लक।।  
कोरबा ।। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के द्वारा राजधानी में बिजली कर्मचारी के विगत वर्षों से चली आ रही ज्वलंत मांगों की पूर्ति के लिए प्रांतीय अध्यक्ष संजय तिवारी की अध्यक्षता में एवं अखिल भारतीय मंत्री एवं उद्योग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ के मार्गदर्शन में विशाल आमसभा और धरना प्रदर्शन किया गया। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की आज की विशाल आमसभा और धरना प्रदर्शन का अन्य संगठन  संविदा कर्मचारी संघ, पात्रोपाधी अभियंता संघ, सेवानिवृत्त संघ, कार्यालयीन कर्मचारी संघ बस्तर क्षेत्र, तकनीकी कर्मचारी एकता यूनियन एवं आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा समर्थन देते हुए बहुत भारी संख्या में महिला एवं पुरुष कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति  रही। 

वही सरगुजा संभाग के 6 जिले से महासंघ के    250 से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। समर्थक संगठन के  पदाधिकारियों के द्वारा एक सुर में महासंघ के  मांगों का समर्थन करते हुए अपने उद्बोधन में मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन का समर्थन देने की बात कही गई। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय तिवारी के द्वारा कहा गया कि कंपनी प्रबंधन हमेशा से झूठे आश्वाशन देकर कर्मचारी मांगों को अनदेखा कर रहा है। जबतक महासंघ की मांग नहीं मानी जाती महासंघ आंदोलन को क्रमिक रूप से अनिश्चित काल तक जारी रखेगा।आगे की रणनीति के बारे में बताते हुए कहा गया कि जब तक पुरानी पेंशन और संविदा नियमितीकरण और कनिष्ठ यंत्री से सहायक यंत्री के पदोन्नति में आरक्षण को पूर्व के समान  नहीं किया जाता महासंघ के द्वारा 10 अक्टूबर से क्रमिक अनिश्चित कालीन आंदोलन जारी रखा जाएगा। आंदोलन का संचालन प्रांतीय महामंत्री नवरतन बरेठ के द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय मंत्री एवं उद्योग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ राधेश्याम जायसवाल , अखिल भारतीय बिजली कर्मचारी संघ के उपमहामंत्री हरीश चौहान, पेंशनर संघ ने राष्ट्रीय महामंत्री अरुण देवांगन, पात्रोपाधी अभियंता संघ के अध्यक्ष बी बी जायसवाल, छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ अंबिकापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय  सचिव अभिषेक कुमार बोहिदार , संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री कमलेश भारद्वाज,  तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के महामंत्री श्रीकांत सिंह आदि रहे। अंत में आभार प्रदर्शन प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष तेज प्रताप सिंहा के द्वारा किया गया।

 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)