ADD

अंबिकापुर में भाजपा नेता के भाई के ऊपर जानलेवा हमला.. कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार...! गुरुवार की देर रात हुई वारदात, देखें घटना की सीसी टीव्ही फुटेज

0

 


अंबिकापुर। खबरी गुल्लक ।।

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में  महामाया रोड स्थित अभिनव टॉकीज के पास गुरुवार देर रात भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष के भाई संजीव जायसवाल का रास्ता रोक कार सवार बदमाशों ने राड से जानलेवा हमला कर दिया।  घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नगर महामंत्री और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार घुटरापारा निवासी संजीव जायसवाल एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं, गुरुवार की देर रात करीब 1:15 बजे  अपने परिचित को छोड़ने जा रहा था। उसका परिचित अलग गाड़ी में था जबकि वह अलका  बाइक से महामाया रोड की तरफ परिचित की गाड़ी के पीछे आ रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने कार से पीछा कर बाइक रुकवाया और  लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ 8 से 10 बार वार कर दिया । गंभीर रूप से घायल संजीव को  मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

 पुरानी रंजिश पर वारदात

 पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री प्रिंस केसरवानी और एक अन्य युवक शामिल थे। हमले का पूरा घटनाक्रम पास स्थित सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।


FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली पुलिस ने कल रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। विवेचना के दौरान सीसी टीव्ही कैमरे की सुराग के आधार पर प्रिंस केसरवानी को हिरासत में लिया गया। अन्य आरोपी की भी पड़ताल की जा रही है। 

 शहर में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ

बीते कुछ हफ्तों में अंबिकापुर शहर में आपराधिक घटनाओं में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। कुछ दिन पहले ही देवीगंज रोड पर भी एक व्यक्ति पर हमला हुआ था। शहरवासियों का कहना है कि पुलिस व्यवस्था लचर हो गई है, जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।  इस घटना ने एक बार फिर अंबिकापुर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।  




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)