केंद्रीय बजट पर अधिवक्ता संजीव कुमार सेठ ने कहा कि छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई उड़ान

केंद्रीय बजट पर अधिवक्ता संजीव कुमार सेठ ने कहा कि छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई उड़ान

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

अधिवक्ता संजीव कुमार सेठ ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने ऐतिहासिक बजट में रोजगार, स्वास्थ्य, निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया है, वहीं, वैश्विक अनिश्चितता और घरेलू मांग को संतुलित करने की दिशा में भी कई बड़े ऐलान किए गए हैं। केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के चार राज्यों-ओडिशा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के लिए माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है। सरकार का दावा है कि इससे खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ में माइनिंग कॉरिडोर को लेकर बड़ा फोकस, खनिज परिवहन और लॉजिस्टिक्स मजबूत होंगे।

रायपुर-विशाखापट्टनम इकॉनॉमिक कॉरिडोर से आयरन को बंदरगाह तक तेज पहुंच मिलेगी 

7 खनन-समृद्ध जिलों (जैसे दंतेवाड़ा, कांकेर, राजनांदगांव आदि) को सीधा लाभ।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर निवेश से उद्योगों को बढ़ावा।

MSME सपोर्ट से छोटे उद्योगों और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)