केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर - शुभम अग्रवाल

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर - शुभम अग्रवाल

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

भारतीय जनता पार्टी के नेता व व्यापारी प्रतिनिधि शुभम अग्रवाल ने केंद्रीय बजट 2026- 27 की सराहना करते हुए इसे सर्वस्पर्शी और दूरदर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत यह बजट न केवल अर्थव्यवस्था को गति देगा, बल्कि छोटे व्यापारियों, महिलाओं और किसानों को तकनीक के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। शुभम अग्रवाल ने बजट के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यापारियों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का SME ग्रोथ फंड एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने बताया कि सरकारी खरीदी में MSME की हिस्सेदारी बढ़ाना और TReDS प्लेटफॉर्म का विस्तार करना छोटे उद्योगों के लिए नकदी के संकट को समाप्त करेगा। साथ ही महात्मा गांधी हैंडलूम योजना से हमारे पारंपरिक बुनकरों को वैश्विक बाज़ार मिलेगा।  बजट में बायोफार्मा शक्ति कार्यक्रम के लिए 10,000 करोड़ रुपये के आवंटन का स्वागत करते हुए शुभम अग्रवाल ने कहा कि इससे भारत दवाओं के अनुसंधान और निर्माण में वैश्विक हब बनेगा। उन्होंने विशेष रूप से कैंसर की 17 दवाओं पर सीमा शुल्क (Customs Duty) हटाने के निर्णय को मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ी मानवीय राहत बताया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)