Alma thanked CM Vishnudev Sai. सुशासन तिहार में तत्काल मिला राशन कार्ड.. वर्षों की परेशानी पल भर में दूर.. अलमा ने सीएम विष्णुदेव साय को कहा थैंक्यू..

Alma thanked CM Vishnudev Sai. सुशासन तिहार में तत्काल मिला राशन कार्ड.. वर्षों की परेशानी पल भर में दूर.. अलमा ने सीएम विष्णुदेव साय को कहा थैंक्यू..

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 19 मई 2026

   राज्य सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। ऐसा ही एक सुखद मामला सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत नानदमाली की रहने वाली महिला अलमा टोप्पो की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान चंद मिनटों में हो गया। जिससे हितग्राही अलमा टोप्पो खुशी से झूम उठी और कहा थैंक्स सीएम विष्णुदेव साय जी।

शिविर में पहुंची अलमा टोप्पो ने बताया कि उनके पास लंबे समय से राशन कार्ड नहीं था, जिसके कारण उन्हें शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन मिलने में कठिनाई हो रही थी। जब उन्हें अपने क्षेत्र में  सुशासन तिहार  के आयोजन की जानकारी मिली, तो वे अपनी समस्या लेकर शिविर स्थल पर बने खाद्य विभाग के स्टॉल पर पहुंचीं। यहां सुशासन तिहार में आई, विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कागजी कार्रवाई पूरी की और मौके पर ही मेरा नया राशन कार्ड बनाकर मेरे हाथों में सौंप दिया।

मुख्यमंत्री की सुशासन नीति का दिख रहा असर

नया राशन कार्ड पाकर अलमा टोप्पो के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने इस त्वरित और पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की इस संवेदनशीलता और अनूठी पहल के कारण ही आज गरीब और जरूरतमंद लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं, बल्कि प्रशासन खुद चलकर उनके पास आ रहा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतार रही है। सुशासन तिहारों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में मौके पर ही आवेदनों का निपटारा कर लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ा जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)