प्रदेश काँग्रेस के पूर्व सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुटा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप आवारा मवेशियों को कहीं और शिफ्ट करने अथवा पूर्व सरकार की गौठानों का उपयोग करने की मांग..

प्रदेश काँग्रेस के पूर्व सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुटा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप आवारा मवेशियों को कहीं और शिफ्ट करने अथवा पूर्व सरकार की गौठानों का उपयोग करने की मांग..

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।

प्रदेश काँग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज ग्राम पंचायत पुटा के ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर महोदय से माँग की गई है या तो मवेशियों को कहीं और शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाये और अगर जगह नहीं है तो पूर्व सरकार की गौठानों का इस्तेमाल कम से कम 5-6 माह तक किया जाये जिससे फ़सल कटाई तक उनकी खेती सुरक्षित रह सके ।शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एक तरफ़ भाजपा सरकार गौरक्षा की बात करती है और गौमूत्र के उपयोग की बात करती है और गौमाता शब्द का राजनीतिक इस्तेमाल करती है लेकिन असलियत इसका उल्टा है उनकी कथनी और करनी में फ़र्क़ है इस दौरान सरपंच पुटा बालकुमारी,अशीशशील,ज्ञान तिवारी ,अनुज तिग्गा ,विलियम टोप्पो ,अवधेश मिश्रा ,विमल केरकेट्टा ,मनोहर,धंसाय,आर्यन ,मनोहर ,रामेश्वर ,रामधन तथा अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)