सूरजपुर कलेक्टर ने की बल्लेबाजी .. क्षेत्ररक्षण में दिखाई तेजी ! स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन पर्री मैदान में हुआ सद्भावना क्रिकेट मैच

सूरजपुर कलेक्टर ने की बल्लेबाजी .. क्षेत्ररक्षण में दिखाई तेजी ! स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन पर्री मैदान में हुआ सद्भावना क्रिकेट मैच

khabrigullak.com
By -
0

 

सूरजपुर। खबरी गुल्लक। 15 अगस्त 2026

  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन पर्री मैदान में सद्भावना टेनिस बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। आपसी सद्भाव, खेल भावना एवं उत्साहवर्धन के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भागीदारी की। महिला वर्ग में 5 ओवर तथा पुरुष वर्ग में 7 ओवर का मुकाबला खेला गया।


              दोनों ही वर्गों के मैच अत्यंत रोमांचक रहे तथा अंतिम ओवर तक कांटे की टक्कर देखने को मिली। खिलाड़ियों के आकर्षक शॉट्स एवं चुस्त क्षेत्ररक्षण पर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका हौसला बढ़ाया, जिससे पूरे मैदान में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

             आयोजन का विशेष आकर्षण उस समय रहा जब कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने स्वयं खिलाड़ी की भूमिका निभाते हुए बल्लेबाजी एवं क्षेत्ररक्षण में अपना योगदान दिया, जिससे खिलाड़ियों एवं दर्शकों का उत्साह और अधिक बढ़ गया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ आपसी समन्वय एवं भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।   उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित ऐसे खेल आयोजन सद्भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का सार्थक संदेश देते हैं।

             सद्भावना टेनिस बॉल क्रिकेट मैच में जिला पंचायत सीईओ  विजेन्द्र सिंह पाटले, सूरजपुर एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जिले के गणमान्य नागरिक  उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)