माधुरी जायसवाल और रजनी जायसवाल बनी सावन सुंदरी.. हैहय कलचुरी जायसवाल महिला मंच की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलों में बहनों ने दिखाया उत्साह

माधुरी जायसवाल और रजनी जायसवाल बनी सावन सुंदरी.. हैहय कलचुरी जायसवाल महिला मंच की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलों में बहनों ने दिखाया उत्साह

khabrigullak.com
By -
0

 अम्बिकापुर।खबरी गुल्लक

 हैहय कलचुरी जायसवाल महिला मंच द्वारा रविवार को होटल सिटी इन में पारंपरिक उल्लास के साथ सावन उत्सव मनाया गया। यह आयोजन पिछले चार वर्षों से सुधा जायसवाल, मीनू जायसवाल और श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें इस बार असीमा जायसवाल और रेनू जयसवाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में जायसवाल समाज की बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित रहीं और शाम लोक-परंपरा व सामुदायिक एकता के भाव से भरपूर रही।

उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। संगीता गुप्ता, लवली, खुशबू, जूली, अमिता, सपना, पूनम और अंजना की नृत्य व गीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य में मी शिवाय एवं नव्या ने भी कसीपरफॉर्मेंस देकर तालियाँ बटोरीं। कार्यक्रम में सावन सुंदरी के रूप में सीनियर श्रेणी में  माधुरी जायसवाल तथा जूनियर श्रेणी में  रजनी जायसवाल का सम्मान किया गया।

सावन उत्सव में माहौल को और रंगीन बनाने के लिए विभिन्न रोचक खेल आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस बार पुरस्कार विजेताओं में पूनम, प्रीति, सीमा एकता, मंजू एवं आकांक्षा के नाम शामिल रहे, जिन्हें मंच पर बुलाकर पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के सफल संचालन में कई सदस्यों का योगदान रहा। आयोजन की व्यवस्थाएं, मंच संचालन और अतिथियों का सत्कार सबमें  अनुराधा जायसवाल, कुंजबाला जायसवाल, सीमा जायसवाल, रेखा जायसवाल, नम्रता जायसवाल, लीना जायसवाल, मंजू जायसवाल, पूनम जायसवाल, माधुरी जायसवाल, पूनम वीनू जायसवाल, सरोज जयसवाल, शांता जायसवाल, रीना जायसवाल, रूपा योगेश एवं योगेश जायसवाल की भूमिका उल्लेखनीय रही। समारोह का संचालन नगर निगम की महापौर परिषद की सदस्य श्रीमती श्वेता गुप्ता एवं आशिमा जायसवाल ने कुशलता से किया। कार्यक्रम के समापन पर मीनू जायसवाल एवं सुधा जायसवाल ने मंच पर उपस्थित सभी बहनों तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और सामुदायिक सहयोग से ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि सावन जैसे त्यौहार सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का अवसर हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)