अंबिकापुर। खबरी गुल्लक। 11 अगस्त 2026
कार्मेल स्कूल अंबिकापुर में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह 2026 के दूसरे दिन विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं वाक्-कौशल आधारित प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास एवं कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक्सटेम्पोर (Extempore), डिबेट (Debate), मंडला आर्ट (Mandala Art), ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग (Greeting Card), ओपन माइक (Open Mic), इनविटेशन कार्ड मेकिंग (Invitation Card), स्टोरी टेलिंग (Story Telling), पोएट्री रेसिटेशन (Poetry Recitation) सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, व्यक्तित्व-कौशल, कला एवं प्रस्तुति क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक एवं व्यक्तित्वपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने का अवसर मिला।
प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल में एडवोकेट करण सिंह सिद्धू, डॉक्टर श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव एवं फादर अरविंद उपस्थित रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए उनके प्रयासों एवं प्रतिभा की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देते हैं। सांस्कृतिक सप्ताह का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सीखने, सृजन करने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक यादगार अवसर बना।






