जनगणना-2027 में OBC के लिए पृथक एवं स्पष्ट कॉलम की मांग, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जनगणना-2027 में OBC के लिए पृथक एवं स्पष्ट कॉलम की मांग, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर, 24 सितंबर 2026।

जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग  की जातिगत गणना को स्पष्ट, पृथक एवं प्रमाणिक रूप से दर्ज किए जाने की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, सरगुजा की ओर से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि जनगणना प्रपत्र में अनुसूचित जाति  एवं अनुसूचित जनजाति  की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग  के लिए भी स्पष्ट एवं पृथक कॉलम/श्रेणी निर्धारित की जाए, ताकि OBC की वास्तविक जनसंख्या का प्रमाणिक एवं वैज्ञानिक आंकड़ा उपलब्ध हो सके। 

लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि OBC की वास्तविक संख्या का प्रमाणिक आंकड़ा सामाजिक न्याय के लिए है जरूरी 

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  OBC प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय समन्वयक  लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि OBC देश की सामाजिक संरचना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक प्रतिनिधित्व तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी निर्धारण के लिए OBC की वास्तविक जनसंख्या एवं सामाजिक स्थिति से संबंधित प्रमाणिक आंकड़े आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 में OBC की जातिगत गणना के लिए स्पष्ट एवं पृथक व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक है। यदि OBC की स्पष्ट पहचान के साथ आंकड़े एकत्र किए जाते हैं, तो देश में सामाजिक न्याय से जुड़ी नीतियों के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में अधिक प्रमाणिकता आएगी। श्री गुप्ता ने कहा कि OBC के अधिकारों और सामाजिक न्याय से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर राहुल गांधी जी लगातार जातिगत जनगणना की मांग को प्रमुखता से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि OBC की वास्तविक संख्या का प्रमाणिक आंकड़ा सामने आना सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

बालकृष्ण पाठक ने कहा राहुल गांधी  ने OBC के मुद्दे को मजबूती से उठाया है

जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक  ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि राहुल गांधी जी ने जातिगत जनगणना और OBC के अधिकारों के मुद्दे को लगातार मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि OBC की वास्तविक संख्या सामने आना आवश्यक है और इसके लिए जनगणना में OBC की स्पष्ट एवं पृथक गणना की व्यवस्था होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि OBC के लिए जनगणना में पृथक कॉलम की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी और OBC विभाग अपनी आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे।

ईश्वर सोनी ने कलेक्टर एवं मीडिया के समक्ष रखी OBC की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी OBC विभाग, सरगुजा के अध्यक्ष  ईश्वर  सोनी  ने भी कलेक्टर महोदय एवं मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि OBC की जातिगत गणना स्पष्ट एवं प्रमाणिक तरीके से होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनगणना प्रपत्र में OBC के लिए पृथक कॉलम होने से देश में OBC की वास्तविक संख्या का प्रमाणिक आंकड़ा प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने ज्ञापन में शामिल मांगों को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि OBC से संबंधित आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया पारदर्शी, वैज्ञानिक एवं सत्यापन योग्य होनी चाहिए।ज्ञापन सौंपने के दौरान  लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता,बालकृष्ण पाठक, ईश्वर सोनी, कलाम सिद्धकी, राजेंद्र बहादुर, बैजनाथ ठाकुर, अविनाश ठाकुर, श्रीमती गीता रजक, श्रीमती उर्मिला विश्वास, दुग्धेश्वर यादव, सुसीला,  उमेश्वर साहू,  आरिफ खान, अतहर अली, डॉ. निर्मल जी , शुभम ठाकुर एवं सहित कांग्रेस एवं OBC विभाग के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य मांग

जनगणना-2027 के प्रपत्र में OBC के लिए स्पष्ट एवं पृथक कॉलम/श्रेणी निर्धारित की जाए, ताकि देश में OBC की वास्तविक जनसंख्या का प्रमाणिक आंकड़ा उपलब्ध हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)