लखनपुर क्षेत्र में ढाबे के सामने खड़ी ट्रक से फिर हुई डीजल चोरी, कार सवार अज्ञात चोर बदमाशों की करतूत सीसी टीव्ही कैमरे में कैद

लखनपुर क्षेत्र में ढाबे के सामने खड़ी ट्रक से फिर हुई डीजल चोरी, कार सवार अज्ञात चोर बदमाशों की करतूत सीसी टीव्ही कैमरे में कैद

khabrigullak.com
By -
0

लखनपुर। खबरी गुल्लक।  

 अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर लखनपुर के  आंधला मोड़ के समीप ढाबा के सामने खड़ी एक ट्रक से कार से पहुंचे बदमाशों ने डीजल चोरी कर लिया। बदमाशों की यह करतूत सीसी टीव्ही कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि लग्जरी कार में सवार होकर पहुंचे अज्ञात चोरों ने ट्रक को निशाना बनाया और मौका पाकर डीजल चोरी कर फरार हो गए।  सीसीटीवी  वीडियो फुटेज में कार सवार कुछ लोग ट्रक क्रमांक सीजी 16 सीजे 1651के पास पहुंचते और डीजल टंकी का ताला तोड़ 25 लीटर डीजल चोरी की घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लखनपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी ट्रकों से पूर्व में भी डीजल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस द्वारा वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और घटना की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)