अंबिकपुर। खबरी गुल्लक
सरगुजा जिले के में गणेश विसर्जन के दौरान हुई हिंसक घटना ने प्रशासनिक अमले में हलचल मचा दी है। गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान वाहन साइड देने को लेकर हुए विवाद में हुड़दंगियों ने प्रशिक्षु DSP निशांत कुर्रे के साथ मारपीट की और उनके निजी वाहन में तोड़फोड़ कर दी। मणिपुर पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षु DSP निशांत कुर्रे दरिमा थाना प्रभारी हैं। घटना दिवस की रात वे लौट रहे थे, रास्ते में गणेश विसर्जन जुलूस के चलते मार्ग में जाम की स्थिति थी, उन्होंने साइड मांगा तो कुछ लोगों ने उनसे वाहन साइड में ले जाने को कहा, जिससे विवाद शुरू हुआ। मामला इतना बढ़ा कि भीड़ में मौजूद कुछ हुड़दंगियों ने DSP पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। हमलावरों ने DSP के निजी वाहन में भी तोड़फोड़ की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। लोगों का कहना है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन ऐसे हमले से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठते हैं।
पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। DSP के चोटिल होने की खबर है, उनका मुलाहिजा कराया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया जाएगा। अंबिकपुर में गणेश विसर्जन के दौरान इस तरह की हिंसक घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। प्रशासन ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की हैं, लेकिन फिर भी ऐसे हादसे होते रहते हैं।




