सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज के युवा प्रकोष्ठ के संयोजक बने राहुल पांडेय .. संस्कार से सफलता तक कार्यक्रम शुरू करने लिया गया संकल्प

सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज के युवा प्रकोष्ठ के संयोजक बने राहुल पांडेय .. संस्कार से सफलता तक कार्यक्रम शुरू करने लिया गया संकल्प

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक 21 सितंबर।

सुरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक 20 सितंबर को आयोजित की गई, जिसमें समाज के विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, युवा शक्ति को संगठित करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को समाज की गतिविधियों से जोड़ने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान राहुल पांडेय को सुरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज का युवा संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे समाज के उपस्थित वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर राहुल पांडेय ने समाज के सभी संरक्षकों, अध्यक्ष, सचिव एवं वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करने का प्रयास करेंगे।

राहुल पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सोच को सकारात्मक दिशा देना बेहद जरूरी है। समाज के युवा केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि शिक्षा, रोजगार, कला-संस्कृति, खेल, प्रशासन, व्यवसाय, तकनीक एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएं और समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। इसी उद्देश्य से राहुल पांडेय द्वारा समाज के युवाओं के लिए संस्कार से सफलता तक नामक विशेष कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। इस पहल के माध्यम से युवाओं को संस्कार, व्यक्तित्व विकास, शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, रोजगार एवं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों द्वारा इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए इसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। समाज की ओर से शीघ्र ही संस्कार से सफलता तक कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से अनुभवी एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को युवाओं से जोड़कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करने तथा उनकी प्रतिभा को उचित दिशा देने की पहल की जाएगी। इस अवसर पर युवा संयोजक राहुल पांडेय ने कहा, समाज और देश को मजबूत बनाने के लिए युवाओं का आगे आना बेहद आवश्यक है। यदि हम अपने युवाओं को संस्कार, शिक्षा और सही मार्गदर्शन से जोड़ने में सफल होते हैं, तो वे न केवल अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करेंगे, बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि समाज का प्रत्येक युवा अपनी क्षमता को पहचाने, अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े और समाजहित एवं राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि संस्कार से सफलता तक केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने की एक पहल होगी। समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।बैठक के अंत में समाज की एकजुटता, सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समाज को नई पीढ़ी से जोड़ने के संकल्प के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)