अम्बिकापुर के गोधनपुर में हुआ मन की बात कार्यक्रम, श्रोताओं ने राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान का लिया संकल्प

अम्बिकापुर के गोधनपुर में हुआ मन की बात कार्यक्रम, श्रोताओं ने राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान का लिया संकल्प

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर।खबरी गुल्लक ।

शांतिपारा गोधनपुर स्थित निर्माणाधीन मां दुर्गा शक्तिपीठ परिसर में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के  कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं जनहितकारी संदेशों को उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य  संजीव कुमार सेठ, भाजपा ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सदस्य एवं सहप्रभारी सूरजपुर  गौतम विश्वकर्मा तथा भाजपा छत्तीसगढ़ झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य  निलेश तिवारी की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों तथा देशहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री  के विचारों को सुना और समाजहित एवं राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)