सयानो का सम्मान और चौपाल गोठ का हुआ आयोजन.. झुग्गी बस्तियों के लोगों ने सामूहिक रूप से सुनी पीएम मोदी की मन की बात

सयानो का सम्मान और चौपाल गोठ का हुआ आयोजन.. झुग्गी बस्तियों के लोगों ने सामूहिक रूप से सुनी पीएम मोदी की मन की बात

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर।खबरी गुल्लक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सरगुजा द्वारा झुग्गी बस्ती क्षेत्र में सयानो के सम्मान, मन की बात के सामूहिक श्रवण और चौपाल गोठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, युवा और महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम नगर निगम अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन तथा सार्वजनिक जीवन में उनके 25 वर्ष के सेवा-संकल्प को समर्पित मन की बात के विशेष संस्करण का उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से श्रवण किया। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले सयानो का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान चौपाल गोठ का भी आयोजन किया गया। इसमें महापौर ने केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित


जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी। उन्होंने पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने का आह्वान किया। चौपाल गोठ में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं। महापौर ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का दायित्व है कि वे बस्तियों और आम जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करें।

 युवा और महिलाओं की भागीदारी सराहनीय - मंजूषा भगत 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि मन की बात का प्रत्येक संस्करण युवा पीढ़ी और महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश लेकर आता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को कुछ नया करने, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी वर्गों के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महापौर ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने करियर को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के मेधावी और टॉपर विद्यार्थियों को उनकी ओर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। अध्ययन और करियर निर्माण में मेधावी बच्चों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी तथा वे विद्यार्थियों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।

 हर महीने अलग बस्ती में चौपाल गोठ - रविन्द्र गुप्त भारती 

जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक रविन्द्र गुप्त भारती ने कहा कि मन की बात के सामूहिक श्रवण और संवाद के माध्यम से प्रत्येक महीने झुग्गी-झोपड़ी बहुल क्षेत्र में चौपाल गोठ का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य केवल मन की बात सुनना नहीं, बल्कि बस्तीवासियों से सीधे संवाद कर उनके सुख-दुख और समस्याओं को समझना भी है। उन्होंने कहा कि चौपाल गोठ के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और आमजन की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निराकरण का प्रयास किया जाता है। साथ ही युवाओं को प्रोत्साहन, मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का भी प्रयास रहता है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करने से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम को नगर निगम पार्षद अनिता रविन्द्र गुप्त भारती, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक गर्ग और अनिल तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में जगदीश जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सत्कार अतिथि के रूप में हरमिंदर सिंह छाबड़ा, राजकुमार सिंह, निर्भय सिंह, भाजपा नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती यादव, अनुज सिंह, नरेश शर्मा, प्रभुनारायण सिंह, जय सिंह, जगदीश जायसवाल, रमेश कश्यप, लक्ष्मी सिंह, हेमा कंसारी, मुन्ना सिंह, राजमणिया यादव, धर्मभाई यादव, एकादशी यादव, रामबली, कलावती, जीराबाई, गुलेरी और संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)