अंबिकापुर।खबरी गुल्लक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन मैन डॉ. अनिल जयहिंद का जन्मदिन बुधवार को नेत्रहीन विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने विद्यार्थियों के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की, जलपान किया और उनके साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम की शुरुआत नेत्रहीन विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों के स्वागत से हुई। विद्यार्थियों का यह आत्मीय स्वागत उपस्थित सभी लोगों के लिए बेहद भावुक और यादगार पल रहा। संस्था की प्राचार्य श्रीमती आनंदी एक्का ने विद्यालय की गतिविधियों, विद्यार्थियों की शिक्षा, उनकी प्रतिभाओं तथा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए वास्तव में एक यादगार दिन रहा। जन्मदिन की खुशी यदि उन बच्चों के साथ साझा की जाए, जो जीवन की चुनौतियों के बावजूद पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं,
तो उसका आनंद और भी बढ़ जाता है।उन्होंने कहा कि आंखों की रोशनी सीमित हो सकती है, लेकिन हौसलों की रोशनी को कोई सीमा नहीं रोक सकती। इन बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच समाज के लिए प्रेरणादायी है। लक्ष्मी गुप्ता ने आगे कहा कि डॉ. अनिल जय हिंद जी का जन्मदिन केवल एक व्यक्ति के जन्मदिवस का अवसर नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों और समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को याद करने का अवसर भी है।
जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर सोनी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बेहद खास और यादगार रहा। बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत करना और उनके साथ खुशी साझा करना मन को बहुत सुकून देने वाला अनुभव रहा। डॉ. अनिल जय हिंद जी हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को मजबूती देने की बात करते हैं। उनके जन्मदिन पर बच्चों के बीच आकर खुशियां बांटना उसी भावना को आगे बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास है।
जिला कांग्रेस सचिव अविनाश ठाकुर ने कहा कि आज हम सभी ने महसूस किया कि खुशी बांटने से ही बढ़ती है। बच्चों ने जिस आत्मीयता के साथ स्वागत गीत गाकर हमारा स्वागत किया, वह पल हम कभी नहीं भूलेंगे। उनके साथ बैठना, बातचीत करना और जलपान करना हम सभी के लिए बेहद भावुक और यादगार अनुभव रहा।
इन बच्चों के बीच आकर आज हमें एक अलग ही आत्मीयता महसूस हुई। बच्चों की प्रतिभा और उनके हौसले ने हम सभी को प्रभावित किया। आज का यह कार्यक्रम केवल जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि बच्चों के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताने और उनकी खुशियों में शामिल होने का अवसर बन गया।कार्यकर्ताओं ने नेत्रहीन विद्यार्थियों के साथ केक काटकर डॉ. अनिल जय हिंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम का सबसे भावुक पक्ष यह रहा कि विद्यार्थियों के साथ खुशियां साझा करते हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि समाज की वास्तविक संवेदनशीलता तभी दिखाई देती है, जब हम अपनी खुशियों में उन लोगों को भी शामिल करें, जिन्हें समाज की मुख्यधारा में बराबर स्थान और अवसर मिलना चाहिए। इस अवसर पर अविनाश ठाकुर, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी; ईश्वर सोनी, जिला अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस; सुशीला भगत, अध्यक्ष सरपंच संघ; अतहर अली, मंडल अध्यक्ष; संतोष गोस्वामी सहित पंच-सरपंच एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






