नई दिल्ली।खबरी गुल्लक
सऊदी अरब के एक निरूद्ध केंद्र में हिरासत में रखे गए अपने तीन सदस्यों की रिहाई के लिए मलंकारा मार थोमा सीरियन चर्च ने किए गए प्रयासों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। केरलम के मलंकारा मारथोमा सीरियन चर्च के प्रमुख मार थोमा मेट्रोपोलिटन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में डैनिमोन, लिजू मैथ्यू और मैथ्यू चेरियाचन की रिहाई सुनिश्चित करने के संबंध में किए गए ईमानदार निरंतर सार्थक प्रयासों के लिए आभार जताया। सूत्रों के मुताबिक चर्च ने इस मामले में प्रभावी हस्तक्षेप के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पीएम मोदी के प्रयासों से संभव हो पाया। मेट्रोपोलिटन ने कहा कि चर्च इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए त्वरित हस्तक्षेप और संवेदनशील और सार्थक पहल की सराहना करता है।




