पुलिस टीम पर फायरिंग कर एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को छुड़ा ले गए बदमाश...

पुलिस टीम पर फायरिंग कर एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को छुड़ा ले गए बदमाश...

khabrigullak.com
By -
0

 

सीधी।खबरी गुल्लक 

मध्यप्रदेश के  रीवा- सीधी के सरहदी इलाके के छुहिया घाटी में 29 सितंबर को ओडिशा पुलिस की टीम पर हथियारो से लैस बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। चार गाड़ियों में भरकर पहुंचे  हमलावरों ने  पुलिस वाहन को घेरकर फायरिंग करते हुए गांजा तस्करी  मामले के आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस के कब्जे से छुड़ा फरार हो गए। यह  घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई।

सूत्रों के मुताबिक ओडिशा पुलिस एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को ओडिशा से रीवा  न्यायालय में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। जब पुलिस की गाड़ी  छुहिया घाटी से गुजर रही थी, इसी दौरान गाड़ियों में सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेरते हुए तीन राउंड फायरिंग की। पुलिस कर्मियों पर गोली लगाने के साथ ही बैट से भी हमला कर दिया। पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लग पाई, पुलिस आरोपी को लेकर इत्मीनान से जा रही थी, पुलिस को जरा भी अनुमान नहीं था कि रास्ते में बदमाश घात लगाए हुए हैं। अचानक हमला होने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस गोली लगने के भय से बचाव की मुद्रा में आ गई और बदमाश आसानी से आरोपी को छुड़ाने और लेकर भागने में सफल रहे। घटना के बाद सीधी जिला की पुलिस मौके पर पहुंची।  रामपुर नैकिन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)