छात्रा सुसाइड केस: सरगुजा पुलिस ने एनएसयूआई उपाध्यक्ष ज्ञान तिवारी को किया गिरफ्तार.. कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित

छात्रा सुसाइड केस: सरगुजा पुलिस ने एनएसयूआई उपाध्यक्ष ज्ञान तिवारी को किया गिरफ्तार.. कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक 

 जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने गहिरा गुरु विश्वविद्यालय एनएसयूआई  प्रभाग के उपाध्यक्ष ज्ञान तिवारी को तत्काल प्रभाव से पार्टी और छात्र संगठन से निलंबित कर दिया है। छात्रा आत्महत्या और ब्लैकमेलिंग के आरोप मामला अम्बिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक कॉलेज छात्रा ने अपने जीजा-दीदी के घर पटपरिया में बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।  परिजनों ने आरोप लगाया कि NSUI नेता ज्ञान तिवारी छात्रा को चैट और वीडियो दिखाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने गांधीनगर थाना में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण  का मामला दर्ज किया है। गांधीनगर पुलिस ने फरार आरोपी ज्ञान तिवारी को आज गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)