सरगुजा सेवा समिति ने पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नए पदाधिकारियों का किया मनोनयन... इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा उत्सव,तैयारी शुरू

सरगुजा सेवा समिति ने पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नए पदाधिकारियों का किया मनोनयन... इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा उत्सव,तैयारी शुरू

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर,।खबरी गुल्लक। 4 सितंबर 2026

 सरगुजा सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी के निवास पर संपन्न हुई, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारी  अखिलेश सोनी सहित अन्य गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए आगामी सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक मंडल में सर्वश्री राजेश अग्रवाल, अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह,चंद्रशेखर तिवारी ,मंजूषा भगत, अध्यक्ष  श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी, , उपाध्यक्ष सर्वश्री अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, विद्यानंद मिश्रा, राजीव विश्वकर्मा, प्रयागराज साहू, राजेश कश्यप, महेंद्र अग्रवाल, विशाल गोस्वामी,  महासचिव संजय अग्रवाल,  मधुसूदन शुक्ला,  सचिव आकाश गुप्ता,  शुभम अग्रवाल, श्रीमती मधु चौदाहा सह-सचिव सर्वश्री जयंत जैन, नरेंद्र टुटेजा, दीपक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, वीर सोनी, अमन गुप्ता, अविनाश मंडल कोषाध्यक्ष  दीपक सोनी,  प्रचार-प्रसार प्रमुख सह मीडिया प्रभारी पीयूष कुमार त्रिपाठी बनाए गए हैं।

इस बार भी पीजी कॉलेज मैदान में आयोजन

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सर्वसम्मति से तय किया गया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी विजयादशमी महोत्सव पीजी कॉलेज ग्राउंड, अंबिकापुर में अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

 कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण

  विशाल रावण दहन एवं आतिशबाजी परंपरागत रूप से बुराई पर अच्छाई के प्रतीक रावण के विशाल पुतले का दहन और मनमोहक आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं

   - संभाग स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता, संभाग स्तरीय रामचरितमानस गायन प्रतियोगिता की जाएगी।  भगवान श्री राम, लक्ष्मण और वीर हनुमान जी की भव्य व नयनाभिराम शोभा यात्रा नगर भ्रमण करेगी।

 तैयारियां शुरू

कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और तैयारियों को लेकर जल्द ही कार्यकारिणी सदस्यों की अलग-अलग जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा।  समिति के प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री पीयूष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को और भी भव्य बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2026 में विजयादशमी दशहरा 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)