SIR को लेकर कांग्रेस और विपक्ष फैला रहा भ्रम ,लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता आ गई है सामने.. कांग्रेस पार्टी है मुद्दाविहीन : भारत सिंह सिसोदिया

SIR को लेकर कांग्रेस और विपक्ष फैला रहा भ्रम ,लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता आ गई है सामने.. कांग्रेस पार्टी है मुद्दाविहीन : भारत सिंह सिसोदिया

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर। खबरी गुल्लक 

भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने चुनाव आयोग द्वारा  जारी संयुक्त स्पष्टीकर का स्वागत करते हुए कहा कि आयोग के स्पष्ट वक्तव्य से SIR को लेकर कांग्रेस और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता सामने आ गई है। कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन है विरोध प्रदर्शन कर के जानता के बीच अपने शीर्ष नेताओं का अस्तित्व बचाना चाहती है। 

भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा दोनों चुनाव आयुक्तों की बैठक के बाद आयोग ने स्पष्ट किया है कि देशभर में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से संबंधित प्रमुख निर्णय आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 24 जून 2025 को जारी SIR आदेश तथा विभिन्न राज्यों के लिए जारी समय-सारणी भी सर्वसम्मति से स्वीकृत हुई थी। आयोग के अनुसार, इस प्रक्रिया को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के 27 मई 2026 के आदेश का भी उल्लेख किया गया है।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजा गया पत्र किसी नीतिगत निर्णय या आयोग के आईटी प्रभाग से संबंधित नहीं था, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की कार्यप्रणाली से जुड़ा प्रशासनिक विषय था। ऐसे मामले को SIR से जोड़कर राजनीतिक भ्रम पैदा करना उचित नहीं है। भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि Form-6 और उसके घोषणा-पत्र को लेकर भी आयोग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। साथ ही, पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए BLO द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म एकत्र करने तथा रैन बसेरों, मजदूरों, गरीबों और बेघर लोगों के लिए विशेष शिविर लगाने जैसे कदम भी घोषित किए गए हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय तथ्यों और आधिकारिक स्पष्टीकरण का सम्मान करना चाहिए।लोकतंत्र में चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं पर जनता का विश्वास बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)