अंबिकापुर।खबरी गुल्लक ।
कृष्ण विहार कॉलोनी में उड़ान महिला समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन नवमी के दिन किया गया एवं दशहरे के दिन रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। २० फिट का रावण कॉलोनी के विजय चंद्रा, सवी चंद्रा, कावेरी पाल, रविंद्र पाल, जीतू पाल, धीरेंद्र पाल, विधि मिश्रा, रिकी, आरुष और देवांश सभी ने मिलकर बनाया था। कार्यक्रम में अंजुला मिश्रा, पिंकी यादव, प्रिया सिंह, शीखा कश्यप, नम्रता साहू, रंबीता पाल और सुनीता सोनी, मिली, मीठी, साक्षी, सानवी, राशी, काव्या का भी विशेष योगदान रहा।
रावण दहन के कार्यक्रम में कॉलोनी के बच्चों एवं रहवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। कार्यक्रम में अंबिकापुर नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह (टिन्नी) भी शामिल हुए। गोपाल पाण्डेय ने कार्यक्रम में भक्ति गीतों से भाव विभोर कर दिया । इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में कॉलोनी के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी के सहयोग, सहभागिता और उत्साह से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन ने कॉलोनी में आपसी सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को और मजबूत किया।





