मां दुर्गा शक्ति पीठ की स्थापना के 50 वें वर्ष में मनेगा स्वर्ण जयंती समारोह, 1 जुलाई को भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ होगा विविध अनुष्ठान.... 2 जुलाई को 56 भोग महाआरती, भंडारे के साथ होगा समापन...
By -
जून 30, 2023
0
सूरजपुर। जिला मुख्यालय में भैयाथान मार्ग स्तिथ श्री दुर्गा शक्ति पीठ के स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जाएगा। एक जुलाई को अपरान्ह 3 बजे श्री श्याम मंदिर से दुर्गा शक्ति पीठ तक भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। कलश स्थापना, पंचांग पूजन के साथ विविध अनुष्ठान आरंभ किया जायेगा। 2 जुलाई को दोपहर में महा मंगल पाठ ,यज्ञ, पूर्णाहुति, 56 भोग महाआरती, भंडारे का आयोजन होगा। बताया जा रहा है कि इस मंदिर की स्थापना स्व. इंद्रसेन गर्ग के द्वारा 2 जुलाई 1973 में की गई थी। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर रात्रि जागरण, शिव तांडव नृत्य के साथ बाहर से आने वाले कलाकारों के द्वारा मां भगवती के 9 स्वरूपों की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। आयोजन की तैयारी जोर शोर से चल रही है।
Tags:




