एनएसयूआई ने लोगों की जान बचाने के लिए बनाई यह योजना, डायरेक्टरी देख जरूरत मंद करेंगे फोन और संजीवनी बन कर पहुंचेंगे युवा,... जाने क्या है पूरी योजना .....

एनएसयूआई ने लोगों की जान बचाने के लिए बनाई यह योजना, डायरेक्टरी देख जरूरत मंद करेंगे फोन और संजीवनी बन कर पहुंचेंगे युवा,... जाने क्या है पूरी योजना .....

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल ने बताया कि सरगुजा एनएसयूआई के द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के दिन रक्तदान डायरेक्टरी बनाने का निर्णय लिया है।  इस डायरेक्टरी को जन जन तक पहुंचाने के लिए एनएसयूआई कार्य करेगी, ताकि किसी भी जरूरतमंदों की मौत रक्त की कमी से ना हो ।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि डायरेक्टरी में जो भी अपना नाम रक्तदान सूची में दर्ज कराना चाहता है वह अपना नाम, पता मोबाइल नंबर,  उम्र एवं ब्लड ग्रुप लिखकर  इस नंबर पर मैसेज या व्हाट्सएप कर सकते हैं या  एनएसयूआई सरगुजा का android.app डाउनलोड करके आप उसमें भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  आपके ग्रुप के ब्लड की आवश्यकता होगी तो जरूरतमंद उस डायरेक्टरी के माध्यम से आपके संपर्क करेगा,  हिमांशु जायसवाल ने बताया कि डायरेक्टरी में कोई भी दानदाता अपना नाम जुड़वा सकता है। भविष्य में  हॉस्पिटल से लेकर  सभी शासकीय संस्थानों में एनएसयूआई इस सूची को उपलब्ध कराएगी ताकि कोई भी जरूरतमंद को रक्त की जरूरत पड़े तो इस डायरेक्टरी से रक्तदाता से संपर्क हो सकते हैं।उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि रक्त दान से बड़ा कोई और दान नही हो सकता। इससे हम जरूरतमंदों को नई जिंदगी दे सकते हैं ।

पहले दिन 100 से अधिक युवाओं ने दिया नाम
 हिमांशु जायसवाल ने बताया कि इस अभियान के पहले दिन आज 100 से अधिक युवाओं के द्वारा मोबाइल नंबर और रक्त समूह की जानकारी दी गई है। हमारी कोशिश होगी की प्रत्येक समूह के लिए 100 - 100 लोगों का मोबाईल नंबर डायरेक्टरी में दर्ज कर सबके लिए यह सेवा सुलभ बनाया जायेगा। नाम जुड़वाने वाले युवाओं को रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंह देव के हाथो प्रमाण पत्र भी वितरित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)