तेज रफ्तार हाइवा की ठोकर से बाइक सवार अधिवक्ता सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत, बाइक से अंबिकापुर आने के दौरान हुआ हादसा, कहां हुई घटना.. पढ़ें पूरी खबर..
By -
जून 18, 2023
0
..
सरजपुर। प्रतापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक अधिवका सहित दो लोगों की दर्दनांक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता प्रज्ज्वल पटेल पिता संजू पटेल 26 वर्ष और अनूप कुमार पिता त्रिलोकी नाथ 27 वर्ष दोनों मोटर साइकिल से गोवर्धनपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हे ठोकर मार दिया। दोनों को गंभीर चोट आने पर प्रतापपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना कारित वाहन को जब्त कर लिया है। घटना से ग्रामीणों में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Tags:




