खाद्य मंत्री के जन्म दिन पर काटा केक..., अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर की गई स्वास्थ्य लाभ की कामना, राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक परमेश्वर यादव के नेतृत्व में हुए विविध आयोजन....

खाद्य मंत्री के जन्म दिन पर काटा केक..., अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर की गई स्वास्थ्य लाभ की कामना, राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक परमेश्वर यादव के नेतृत्व में हुए विविध आयोजन....

khabrigullak.com
By -
0
सूरजपुर। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत  के जन्मदिन के अवसर पर प्रेमनगर विधायक प्रतिनिधि व युवा मितान  क्लब के विधानसभा समन्वयक  परमेश्वर यादव के नेतृत्व में युवक कांग्रेस व क्षेत्र के युवा मितान क्लब के कार्यकतार्ओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में मरीजों से भेट कर उनका कुशलक्षेम जाना और फल का वितरण कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके पूर्व 
 ग्राम पंचायत द्वारिकापुर में ग्रामीणों के साथ केक काटा गया।   और  ईश्वर से मंत्री अमरजीत भगत के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना किया गया। विधान सभा समन्वयक परमेश्वर यादव ने ग्रामीणों को बताया कि भूपेश सरकार प्रदेश के किसानों का आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आगामी दिनों में सरकार किसानों से केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य से अधिक कीमत पर और प्रति प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। उन्होंने  गोठानों में चल रहे विभीन्न मल्टीएक्टिविटी की भी जानकारी ली और महिलाओं को गोठानों से जुड़ उद्यमी बनने कहा। उन्होंने मितान क्लब के युवाओं को बताया कि सरकार द्वारा द्वितीय किस्त की राशि क्लब के खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि खाद्य और संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत की पहल पर खेल सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया  जाएगा। कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष विनय दुबे, योगेंद्र सिंह, बुथ प्रभारी द्वारिकापुर गजेन्द्र राजवाड़े, योगेश सिंह, संजय नेताम, ओमप्रकाश साहू, ओमप्रकाश नेताम, देवसाय प्रजापति, अनिल प्रजापति, संजय सहित भारी तादाद में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता, चिकित्सालय के मरीज व स्टाफ सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)