युवती की अंधे कत्ल का खुला राज... पहचान के युवक ने मिलने के लिए बुला उतारा था मौत के घाट.. सीतापुर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल...

युवती की अंधे कत्ल का खुला राज... पहचान के युवक ने मिलने के लिए बुला उतारा था मौत के घाट.. सीतापुर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल...

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर। सीतापुर थाना के ग्राम पेटला निवासी मनीषा पैकरा पिता छेरतू पैकरा 37 वर्ष की हत्या के  मामले में पुलिस ने आरोपी अजय यादव उर्फ कोंदा पिता भोंदू 28 वर्ष निवासी पेटला को गिरफ्तार कर लिया है।  एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आरोपी , मृतिका से परिचित था। घटना दिवस 17 जुलाई को उसे एक जर्जर मकान में मिलने बुलाया था, जहां दोनो के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर आरोपी ने हत्या कर दिया था।एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि  प्रार्थी छेरतू राम आत्मज मनीराम पैकरा उम्र 65 वर्ष साकिन पेटला सीतापुर द्वारा थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की लड़की मनीषा पैकरा आत्मज छेरतू पैकरा उम्र 37 वर्ष साकिन पेटला सीतापुर दिनांक 17 जुलाई को बाजार जाने की बात बोलकर घर से निकली थी जो रिपोर्ट दिनांक तक घर वापस नही आई थी, जिसे खोजने पर दिनांक 19 जुलाई को प्रार्थी की लड़की का शव ग्राम पेटला के जर्ज़र मकान मे पड़ा हुआ मिला हैं, शव को देखने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसकी लड़की की हत्या करने का संदेह जता रहा हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया था।  मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया जो प्रथम दृस्टिया शार्ट पीएम मे डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किया गया हैं,उक्त मामले मे थाना सीतापुर मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध  धारा का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया, मामले मे सरगुजा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल टीम की मदद ली गई, दौरान जांच विवेचना मृतिका के पड़ोस मे रहने वाले युवक अजय यादव उर्फ़ कोन्दा आत्मज भोंन्टू यादव उम्र 28 वर्ष साकिन पेटला सीतापुर के घटना दिनांक से फरार होने की सुचना पुलिस टीम को प्राप्त हुई, पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना दिनांक से फरार संदेही अजय यादव उर्फ़ कोन्दा की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी अजय यादव द्वारा बताया गया कि आरोपी मृतिका से पूर्व से परिचित था एवं बातचीत करता रहता था घटना दिवस को आरोपी अजय यादव मृतिका मनीषा पैकरा को ग्राम पेटला स्तिथ जर्ज़र मकान मे मिलने हेतु बुलाया था, इसी दौरान आरोपी का मृतिका से वाद विवाद होने पर आरोपी द्वारा आवेश मे आकर हत्या कारित करने की घटना करना स्वीकार किया गया, जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी के निशानदेही पर घटना के दौरान आरोपी द्वारा पहना हुआ खून आलूदा कपड़ा आरोपी के घर से बरामद किया गया हैं। कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, प्रधान आरक्षक रंजीत लकड़ा,महिला आरक्षक लक्षमनिया आरक्षक पंकज देवांगन, अभिषेक राठौर, दिलसुख लकड़ा शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)