अचानक महान नदी में बाढ़ आने से बह नाना और नातिन की हुई थी मौत ...! ,दो शव मिलने के दूसरे दिन आज रविवार को ओडगी पुलिस ने की मृतकों की पहचान..... परिजनों ने आशंका जताई ग्राम चिकनी जजावल से लौटते समय महान नदी का बाढ़ बना होगा काल.....

अचानक महान नदी में बाढ़ आने से बह नाना और नातिन की हुई थी मौत ...! ,दो शव मिलने के दूसरे दिन आज रविवार को ओडगी पुलिस ने की मृतकों की पहचान..... परिजनों ने आशंका जताई ग्राम चिकनी जजावल से लौटते समय महान नदी का बाढ़ बना होगा काल.....

khabrigullak.com
By -
0


 

सूरजपुर। ओडगी थाना क्षेत्र के ग्राम गायत्री के समीप महान नदी में मिलें दो अज्ञात शव की पहचान आज दूसरे दिन पुलिस के द्वारा नाना - नातिन के रूप में की गई है।  ओडगी थाना के प्रभारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम जाज चंद्रा निवासी राम दुलारे 50 वर्ष करीब चार दिनों पूर्व अपनी नातिन के साथ रिश्तेदारी में ग्राम चिकनी जजावल गया था।  इन दोनों गांव के बीच में महान नदी बहती है,  संभवतः वापस लौटते समय नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से दोनों की बहकर मौत हुई होगी,  और बहाव के कारण दोनो शव ओडगी थाना क्षेत्र में पहुंच गए होंगे। विदित हो कि शनिवार को दोनो का शव ग्राम गायत्री के समीप महान नदी में मिला था, मगर दोनो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। आज दूसरे दिन मृतक की पहचान रामदुलारे और मृतिका की पहचान उसकी नातिन के रूप में की गई। इधर महान नदी में एक ही परिवार के दो लोगों की डूब मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस द्वारा परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। 

पुल नही होने से हर साल होती है मौतें

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम जाज चंद्रा और चिकनी जजावल के बीच महान नदी बहती है, हर साल बारिश के सीजन में ग्रामीणों  की बहने से मौतें होती है मगर इस और न तो सूरजपुर जिले के जनप्रतिनिधियों के द्वारा ध्यान दिया जा रहा है और न ही प्रशासन ही कोई रुचि ले रहा है। महान नदी में अचानक बाढ़ आने से आए दिन हादसे होते हैं। बारिश में चिकनी जजावल टापू में तब्दील हो जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)